200MP Rear और 50MP Front Camera के साथ लॉन्च होगा OPPO Reno15 Pro Mini! स्पेसिफिकेशन्स लीक

OPPO Reno15 Pro Mini जल्द इंडिया में होगा लॉन्च, लीक हुई फोटो और स्पेसिफिकेशन

91मोबाइल्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, ओपो जल्द ही इंडिया में अपनी नई ‘Reno15’ सीरीज लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज का हिस्सा होगी कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OPPO Reno15 Pro Mini, जो Reno सीरीज में पहली बार मिनी मॉडल के रूप में आएगा।

हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक में Reno15 Pro Mini की स्पेसिफिकेशन और फोटो सामने आ चुकी हैं।

लीक की जानकारी टिपस्टर GadgetsData ने शेयर की है। फोटो में डिवाइस की ‘About Phone’ सेटिंग्स टैब खुली हुई दिखाई दे रही है, जिसमें फोन का नाम Reno15 Pro Mini लिखा है।

एक और खास बात यह है कि फोन में ColorOS 15.0 दिखाया गया है। उम्मीद है कि मार्केट लॉन्च में कंपनी इसे लेटेस्ट ColorOS 16 के साथ पेश करेगी, जिससे यूज़र्स को smooth और updated UI experience मिलेगा।

OPPO Reno15 Pro Mini स्पेसिफिकेशन्स लीक: MediaTek चिपसेट और 200MP ट्रिपल कैमरा!

लीक्स के अनुसार, OPPO Reno15 Pro Mini स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। यह 4nm fabrication वाला 8-core प्रोसेसर है, जो 2.1GHz से 3.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है। गौरतलब है कि OPPO Reno14 Pro भी इसी प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। इसका मतलब है कि Reno15 Pro Mini में Reno14 Pro जैसा प्रोसेसर मिलेगा।

कैमरा की बात करें तो लीक में सामने आया है कि Reno15 Pro Mini में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। बैक पैनल पर 200MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है, इसके साथ 3.5x ज़ूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी हो सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस प्रकार, Reno15 Pro Mini 5G अपने कॉम्पैक्ट फॉर्म के बावजूद flagship-level कैमरा और performance पेश कर सकता है।

OPPO Reno15 Pro Mini लीक: 6.32-inch 1.5K स्क्रीन और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च!

लीक्स के अनुसार, OPPO Reno15 Pro Mini में 6.32-inch की flat OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बैटरी चार्जिंग के लिए फोन में 80W fast charging और reverse charging फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जो इसे dust और water-resistant बनाता है।

चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके OPPO Reno15 और Reno15 Pro दोनों Dimensity 8450 प्रोसेसर पर चलते हैं। कैमरा के मामले में इन दोनों में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो दिया गया है। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

डिस्प्ले की तुलना करें तो Reno15 Pro में 6.78-inch Full-HD+ flexible AMOLED, जबकि Reno15 में 6.32-inch स्क्रीन लगी है। पावर बैकअप के लिए Reno15 में 6,200mAh और Reno15 Pro में 6,500mAh बैटरी दी गई है। दोनों फोन 80W fast charging सपोर्ट करते हैं, वहीं Reno15 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।

https://www.effectivegatecpm.com/q8ncumyd?key=3e3bd435681e7c51154b0aa46728135c
Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping