Redmi Note 15 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च जल्द, कीमत और खूबियां हुई लीक

Redmi जल्द ही अपनी Note 15 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। इस लाइनअप में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं—Note 15, Note 15 Pro और Note 15 Pro+। यह सीरीज चीन में अगस्त में लॉन्च की जा चुकी है, और अब उम्मीद है कि ग्लोबल लॉन्च अगले महीने देखने को मिल सकता है। इसी दौरान नए लीक में ग्लोबल वेरिएंट के फीचर्स और कीमत की जानकारी भी सामने आई है।

Redmi Note 15 Pro+ में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 200MP मुख्य सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। वजन करीब 207 ग्राम और मोटाई लगभग 7.91mm होने की संभावना है।

यूरोप में इसकी कीमत लगभग €499 (करीब 52,000 रुपये) रखी जा सकती है, और यह Glacier Blue, Mocha Brown तथा Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

Redmi Note 15 Pro डिस्प्ले, रैम, स्टोरेज और रियर कैमरों के मामले में Pro+ जैसा ही रह सकता है, लेकिन इसमें Dimensity 7400 चिपसेट लगाया जा सकता है। इसके फ्रंट में 20MP कैमरा मिल सकता है। यह 6,580mAh बैटरी 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ एंट्री ले सकता है। फोन का वजन 210 ग्राम और मोटाई 7.78mm बताई गई है। इसका ग्लोबल प्राइस €399 (लगभग 41,000 रुपये) सामने आया है।

यह सीरीज उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकती है जो मिड-रेंज कीमत में प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, बड़ा डिस्प्ले और लंबी चलने वाली बैटरी चाहते हैं। Redmi Note 15 Pro+ खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है जिन्हें हाई-एंड कैमरा, पावरफुल चिपसेट और 100W फास्ट चार्जिंग जैसी एडवांस सुविधाएं चाहिए। वहीं Note 15 Pro उन यूजर्स के लिए बेहतर रहेगा जो मजबूत परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन कीमत को थोड़ा कम रखना चाहते हैं। बेस मॉडल Note 15 ऐसे ग्राहकों के लिए सही विकल्प हो सकता है जो कम बजट में एक भरोसेमंद फोन की तलाश में हैं।

Redmi Note 15 सीरीज का मुकाबला Samsung Galaxy A55, Realme 15 सीरीज और Vivo V50 सीरीज जैसे लोकप्रिय स्मार्टफोनों से होने की उम्मीद है। अगर आप मिड-रेंज में नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आने वाली यह सीरीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। आगे भी इन डिवाइसों से जुड़ी अपडेट्स मिलती रहेंगी।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म! जानें कब होंगे इंडिया में लॉन्च

शाओमी ने पिछले महीने ही अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी नोट 15 सीरीज का विस्तार किया था। ब्रांड की ओर से दो मोबाइल फोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च किए गए थे। कंपनी इन्हें अब ग्लोबली पेश करने वाली है। ये दोनों रेडमी फोन भारत आ रहे हैं। लीक में Redmi Note 15 Series इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सामने आ गई है। वहीं ये दोनों मोबाइल इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन साइट और TDRA पर भी लिस्ट हो गए हैं।

सामने आई जानकारी के मु​ताबिक रेडमी नोट 15 सीरीज अगले साल भारतीय बाजार में पेश की जाएगी। Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ जनवरी 2025 में इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। गौरतलब है कि रेडमी नोट 14 सीरीज पिछले साल दिसंबर 2024 में भारत में लॉन्च हुई थी। यानी इस बार मोबाइल यूजर्स को नए रेडमी फोंस के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।

हालांकि नोट 15 सीरीज की लॉन्च टाइल अभी लीक में सामने आई है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसे दिसंबर महीने ही ग्लोबल पेश कर दे। लिहाजा कंपनी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने तक Redmi Note 15 Series इंडिया लॉन्च को बारे में पुख्ता तौर पर अभी कुछ कहना मुश्किल होगा। वहीं ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट होने के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही इनसे जुड़ी अन्य जानकारी भी सामने आ जाएगी।

Redmi Note 15 Pro+ दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। वहीं Redmi Note 15 Pro मीडियाटेक के Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। दोनों में ही एंड्रॉयड 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 मिलता है। बता दें इन फोंस में 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप लगा है और साथ ही Xiaomi Pascal T1S सिग्नल एन्हांसमेंट चिप भी दी गई है।

https://www.effectivegatecpm.com/q8ncumyd?key=3e3bd435681e7c51154b0aa46728135c
Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping