200MP कैमरा और 16GB RAM के साथ Xiaomi 17 Ultra 5G फोन 26 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Xiaomi 17 Ultra Launching in China on 26 December: Most Powerful 17 Series Flagship!

शाओमी ने सितंबर 2025 में अपनी 17 नंबर सीरीज लॉन्च की थी, जिसमें Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max शामिल थे। अब कंपनी इस सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, Xiaomi 17 Ultra, लेकर आ रही है। यह फोन सबसे पहले China में launch होगा और ग्लोबल लॉन्च की उम्मीद बाद में की जा रही है।

लीक्स और insider जानकारी के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra का launch date 26 December 2025 तय किया गया है। टिपस्टर SmartPikachu ने Weibo पर पोस्ट कर बताया कि फोन अगले हफ्ते से pre-order के लिए उपलब्ध होगा। Booking शुरू होने के 10 दिन बाद कंपनी इसके official price की घोषणा भी करेगी।

इस फोन को Xiaomi का flagship powerhouse कहा जा रहा है, जो high-end performance और next-level camera features के साथ आएगा। यदि आप premium Xiaomi smartphone लेने का सोच रहे हैं, तो 26 December आपकी नजर रखनी चाहिए!

लीक्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra के pre-order China में 15 December 2025 से शुरू होंगे और यह 25 December तक जारी रहेंगे। दस दिन की बुकिंग विंडो खत्म होने के बाद, Xiaomi 17 Ultra 26 December 2025 को officially launch कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन 12GB और 16GB RAM वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। शुरुआती प्राइस इंडिया करंसी अनुसार लगभग ₹85,000 रखा जा सकता है।

तुलना के लिए, China में Xiaomi 15 Ultra 5G का 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट 6499 Yuan में लॉन्च किया गया था, जो भारतीय करंसी के अनुसार लगभग ₹82,699 है। वहीं 16GB RAM + 1TB storage वेरिएंट की कीमत 7799 Yuan, यानी लगभग ₹99,199 थी।

इस हिसाब से Xiaomi 17 Ultra का टॉप वेरिएंट इंडिया में 1 लाख रुपये तक पहुँच सकता है।

यह अपकमिंग Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन Qualcomm का सबसे तेज़ Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max भी इसी CPU पर चलते हैं। यह 3nm आर्किटेक्चर वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 3.63GHz से 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। AI फीचर्स के लिए इसमें Hexagon NPU और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System दिया गया है।

लीक्स के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। बैक पैनल पर 1-inch 50MP OmniVision OV50X main sensor दिया जा सकता है। इसके साथ ही 200MP periscope telephoto lens और 50MP ultra-wide lens भी हो सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP front camera मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 17 Ultra में पावरफुल 7,000mAh बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बैकअप देगी। इसके साथ ही, यह स्मार्टफोन 120W fast charging और 50W wireless charging सपोर्ट के साथ आएगा, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी।

तुलना के लिए, चीन में Xiaomi 17 को 7000mAh, Xiaomi 17 Pro को 6300mAh, और Xiaomi 17 Pro Max को 7500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। यह दिखाता है कि Xiaomi 17 Ultra बैटरी और चार्जिंग के मामले में flagship standards को बनाए रखेगा।

https://www.effectivegatecpm.com/q8ncumyd?key=3e3bd435681e7c51154b0aa46728135c
Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping